Nagin Season 6 Two New Entry in Show

कलर्स टीवी के पापुलर शो नागिन६ मे जल्द ही दर्शको को दो नयी एंट्री देखने को मिलेगी। खबर के अनुसार अमित वर्मा और शील वर्मा शो मे एक महत्वपूर्ण  भूमिका निभाते हुये दिखायी दे सकते है। उनका रोल राजेश प्रता सिंह के कजिन के रुप मे देखने को मिलेगा।

नागिन६ के बारे मे एक बहुत बडी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार जल्दी ही इस शो के सेट पर एक विलेन रिटर्न की पूरी टीम दिखाई देगी। इस फिल्म मे मुख्य भूमिका मे जान अब्राहम, दिशा पटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया है जो अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिये सेट पर आयेंगे। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म के नागिन६ के सेट पर आने से शो की टीआरपी कितनी बढ पाती है। हांलाकि पिछ्ले हफ्ते इसे बार्क टीआरपी मे रिकार्ड 2.0 प्वाइंट मिले जिससे इस शो के आगे और अच्छा करने की उम्मीद बढ गयी है।



कलर्स टीवी के मोस्ट पापुलर टीवी शो नागिन6 मे आगे चलकर एक बहुत बडा ट्विस्ट आने वाला है। एक खबर के अनुसार आगे चलकर इस शो मे नागिन के जानी दुश्मन नेवले की एंट्री होने वाली है। शो मे नेवले के रोल के लिये जिस कलाकार को लिया गया है उसका नाम है जीशान खान। लाक अप से फेमस हुये जीशान खान की एंट्री से शो मे एक रोमांचक मोड आने की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नया ट्विस्ट इस शो की टीआरपी को कितना बढा पाता है। 

Nagin Season 6 - All Nagins will Reunite to Save Country

कलर्स टीवी के पापुलर शो नागिन 6 मे एक बहुत बडा ट्विस्ट आने वाला है। एक खबर के अनुसार देश को बचाने के लिये आगे चलकर सारी नागिन एक साथ मिल कर आने वाली है। नागिन६ के निर्देशक रंजन कुमार से जब इस बारे मे बात की गयी तो उन्होने बताया कि शो के क्लाइमेक्स मे सागर मंथन के दौरान सभी नागिन एक साथ देखने को मिलेंगी। नागिन 1 से नागिन 6 तक जिन कलाकारो ने अभी तक नागिन का रोल निभाया है उनके नाम है - सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, मौनी रॉय, अदा खान और तेजस्वी प्रकाश। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सारी नागिन के एक साथ आने से शो की टी आर पी कितनी बढ पाती है।


कलर्स टीवी के पापुलर सीरियल नागिन 6 मे हर रोज नये अपडेट देखने को मिल रही है। अभी कुछ समय पहले खबर आयी थी कि कुंडली भाग्य मे अभिनय कर चुके संजय गंगानी अब नागिन६ मे महासपेरा की भूमिका निभायेंगे। अब एक नयी खबर आयी है जिसके अनुसार गायत्री अय्यर नागिन 6 मे लाल नागिन के रोल मे देखने को मिलेगी। गायत्री अय्यर इससे पहले अजय देवगन के साथ रेड मूवी भी देखने को मिल चुकी है।

जब से एकता कपूर ने अपने नये शो नागिन 6 को शुरु करने की घोषणा की है तभी से दर्शको मे इसकी नयी कास्ट को जानने की उत्सुकता बनी हुयी है। अब नागिन 6 के लगभग सभी कलाकारो के नाम सामने चुके है। जैसा कि दर्शको को पता होता कि इस शो मे मुख्य भूमिका के लिये तेजस्वी प्रकाश को लिया गया है। लेकिन अब इसमे एक नयी एंट्री सामने आयी है जिसके अनुसार जल्दी ही नागिन ६ मे संजय गगांनी नजर आने वाले है। वह इस शो मे महासपेरा की भूमिका मे नजर आयेंगे। कुंडली भाग्य मे पृथ्वी की भूमिका कर चुके संजय गागांनी के अभिनय के दर्शक पहले ही कायल हो चुके है। अब देखना दिलचस्प होगा कि संजय गगांनी नागिन ६ मे महा नागिन को किस तरह से अपने वश मे कर पाते है। 

नागिन 6 मे एक नयी एंट्री की खबर है। जिनका नाम है मनित जौरा। यह इससे पहले कुंडली भाग्य और प्रेम बंधन मे काम कर चुके है। इस शो मे मनित जौरा एक प्रोफेसर का रोल अदा करेंगे। इसी के साथ इसमे दर्शको को महक चहल भी निगेटिव रोल मे दिखाई देंगी।

मनित जौरा

इनके अतिरिक्त एकता कपूर के नागिन 6 मे सुदिप्ता बनर्जी, उर्वशी धोलकिया, सुधा चंद्रन, सिध्दार्थ गुप्ता और ईशान सहगल को भी लिये जाने की खबरे है। शो के प्रमोशन के लिये इसमे कुछ समय के लिये शहीर शेख भी नजर आयेंगे। अब इतनी भारी भरकम कास्ट को लेने के लिये एकता कपूर ने नागिन 6 पर खर्च भी बहुत ज्यादा किया है। कहा जा रहा है कि इस शो का बजट 130 करोड रखा गया है। ऐसे मे नागिन 6 को हिट कराने के लिये एकता कपूर कोई कसर नही छोडना चाहती है। इसका एक कारण यह भी है कि उनका पिछला शो नागिन 5 कम टीआरपी के कारण तीन महीने से भी कम समय मे आफ एअर हो गया था।

महक चहल

नागिन 6 को पापुलर करने के लिये एकता कपूर इसमे सभी फेमस चेहरो को उतारना चाहती है जिससे दर्शको के दिल मे शो के लिये रोमांच पैदा किया जा सके। काफी समय से यह खबर चल रही थी कि तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 का हिस्सा होंगी। अब बिगबास के फिनाले मे आखिरकार इस बात की घोषणा हो चुकी है कि एकता कपूर के शो की अगली नागिन तेजस्वी प्रकाश ही होगी। यह शो कलर्स टीवी पर 12 फरवरी से रात 8 बजे प्रसारित किया जायेगा। इसे दर्शक शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर और साथ ही वूट ओटीटी प्लेटफार्म पर कभी भी देख सकते है।

सिदिप्ता बनर्जी

नागिन 6 के लिये इस बार एक नये चेहरे को लाये जाने की संभावना है जिनका नाम है सुदिप्ता बनर्जी। सिदिप्ता बनर्जी बंगाली टेलीविजन का जाना मा चेहरा है वे एक्टिंग के साथ माडलिंग भी करती है। हाल ही मे उन्होने एक इंटरव्यू मे बताया कि वे नागिन का हिस्सा बनने मुंबई जाने वाली है।

उर्वशी धोलकिया

नागिन 6 मे इस बार दर्शको को उर्वशी धोलकिया भी दिखायी देंगी। वह इससे पहले एकता कपूर के पापुलर शो कसौटी जिंदगी की शो मे कोमोलिका का रोल कर चुकी है। अब वे 10 साल बाद एक बार फिर एकता कपूर के साथ फिर से काम करने जा रही है।

सुधा चंद्रन

इस बार के नागिन 6 शो मे दर्शको को सुधा चंद्रन भी देखने को मिलेंगी वे इससे पहले कई फिल्मो और नागिन सहित कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी है। वे एक बार फिर एकता कपूर के नागिन 6 मे दर्शको मे रोमांच पैदा करने आ रही है।

शहीर शेख

नागिन 6 मे दूसरे कलाकार शहीर शेख। हालांकि वे इसमे कुछ ही समय के लिये आयेंगे ताकि शो को प्रमोट किया जा सके। नागिन 6 के अगले कलाकार होंगे सिंबा नागपाल। वे हाल ही मे बिगबास१५ का हिस्सा थे। इससे पहले वे शक्ति सीरियल मे भी अभिनय कर चुके है।

इनके अतिरिक्त सिध्दार्थ गुप्ता और ईशान सहगल से भी एकता कपूर ने संपर्क किया है। हालांकि अभी तक इनकी तरफ से कोई कंफर्मेशन नही मिल पायी है। 

नागिन सीजन 6 - ईशान सहगल मेल लीड मे

खबरो की माने तो नागिन 6 के लिये ईशान सहगल का नाम सबसे आगे चल रहा है। हांलाकि अभी तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नही हुयी है।

अटकलो कि माने तो रूबीना दिलाइक, तेजस्वी प्रकाश, श्रद्धा आर्या, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और सोनल वेंगुर्लेकर के नाम चर्चा मे आये है। लेकिन एकता कपूर का कहना है कि अभी तक इनमे से किसी से भी नागिन 6 को लेकर बात नही की गयी है। लेकिन शो से जुडे करीबी लोगो का कहना है कि इस बारे मे कई कलाकारो से चर्चा की गयी है लेकिन एकता कपूर को कोविड होने के कारण फाइनल निर्णय अभी तक नही लिया गया है। इसमे तेजस्वी प्रकाश का नाम भी काफी चर्चा मे है और बिगबास के समाप्त होने पर उनसे इस बारे मे बात की जायेगी।

एकता कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट मे जो सुझाव सामने आये उनमे सबसे ज्यादा लोग रुबीना दिलाइक के पक्ष मे है। दर्शको के अनुसार वे एकता कपूर के नये नागिन अवतार मे एकदम फिट बैठती है। कई दर्शक श्रध्दा आर्या और रिध्दिमा पंडित का भी सुझाव दे रहे है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एकता कपूर दर्शको के सुझाव को मानती है या किसी नये चेहरे को नागिन बना कर छोटे पर्दे पर उतारती है।