झलक दिखला जा - जज की कुर्सी संभालेगी माधुरी दीक्षित

फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का 11वां सीजन जल्द ही आपकी टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक देने वाला है।

इस बार झलक अपने पुराने पते पर वापस लौट रहा है। सोनी टीवी ने 12 वर्षो बाद झलक दिखला जा के राइट्स पुनप्राप्त किए है। 

पिछले 8 साल से झलक दिखला कलर्स टीवी के पास था। मगर कलर्स पर शो की टीआरपी कुछ खास नहीं रही थी अतः मेकर्स और चैनल की आपसी सहमति से अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया गया।

झलक का सफर 2006 में सोनी टीवी के साथ ही शुरू हुआ था। इसके शुरुवाती 4 सीजन सोनी पर आए थे और सोनी टीवी के रियलिटी प्रोग्राम्स अन्य चैनल्स के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करते है। इसलिए निर्माताओं ने सूझ बूझ के साथ सोनी टीवी से अनुबंध स्थापित कर लिया।

जज के तौर पर माधुरी दीक्षित वापसी करेगी, जो नृत्य कला में पारंगत है। माधुरी से बेहतर विकल्प शायद ही कोई होगा। पिछले साल आए 10वे सीज़न में भी माधुरी जी थी। इसके अलावा फिल्म अभिनेता अरशद वारसी से भी बातचीत चल रही है।

कंटेस्टेंट्स के लिए बड़े बड़े सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। सोनी टीवी ऐसे कंटेस्टेंट्स की तालाश में है जो हाल फिलहाल में किसी बड़े रिएलिटी शो या हिट सीरियल से निकलकर आए हो।

अब तक आयशा सिंह, अर्चना गौतम, उल्का गुप्ता, तेजस्वी प्रकाश, अभिषेक मलहन, एल्विश यादव , शिव ठाकरे , सुम्बुल तौकीर खान, करिश्मा कोटक को ऑफर दिया जा चुका है

झलक दिखला जा नवंबर के महीने में शुरू होगा। शो के आगामी सीजन में लोकप्रिय प्रतियोगियों और सोनी चैनल को देखते हुए  काफी उम्मीदें है कि ये 2+ टीआरपी बटोरेगा।