रवि प्रतीक्षा ने लिए सात फेरे

कलर्स टीवी का सीरियल प्यार के सात वचन धर्मपत्नी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है।

फेहमान खान और कृतिका यादव स्टारर  धर्मपत्नी का आज अंतिम एपिसोड शूट किया गया। शो के सेट से एक विडियो सामने आया है जिसमे रवि अग्नि को साक्षी मानकर, प्रतीक्षा के साथ फेरे ले रहा है

अभिनेता फेहमन खान शो में रवि रंधावा का रोल कर रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने शो के बंद होने की खबर दी।

फेहमान ने अपने मेकअप रूम का वीडियो शेयर करते हुए कहा - अलविदा दोस्तो , यह शो का अंत है।

धर्मपत्नी शो पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। लागतार गिरती टीआरपी के वजह से मेकर्स ने  शो बंद करने का फैसला लिया।

एकता कपूर ने बड़ी उम्मीदों के साथ धर्मपत्नी शो को उतारा था। इमली सीरियल से पॉपुलर हुए एक्टर फेहमान खान को लेने के बावजूद भी शो ने कोई खास कमाल नही दिखाया।

फेमस रियलिटी प्रोग्राम बिग बॉस 17 इस शो को रिप्लेस करेगा। 12 अक्टूबर को रात 10 बजे धर्मपत्नी की आखिरी कड़ी प्रसारित होगी।