Looop Lapeta's New Song Released
हाल ही मे नेटफिलक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने नये शो का ट्रेलर जारी किया जिसका नाम है लूप लैपेटा। इस शो मे तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिका निभायेंगे। 13 जनवरी को जारी किया गये लूप लैपेटा के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह शो जबर्दस्त सस्पेंस एक्शन थ्रिलर होने वाला है जिसमे रोमांस का तडका भी लगाया गया है।
2
मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में तापसी और ताहिर को 50 लाख रुपये वापस जीतने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। तापसी को 50 मिनट में 50 लाख रुपये जीतने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है और साथ ही उसे अपने बॉयफ्रेंड को बचाना भी है।
लूप लैपेटा शो का निर्देशन आकाश भाटिया के द्वारा किया गया है। यह जर्मन फिल्म रन लोला रन का हिंदी रिमेक है। आकाश भाटिया इससे पहले इनसाइड ऎज मे भी काम कर चुके है।
तापसी पन्नू फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती है। हसीना दिलरुबा, रश्मि
राकेट और
थप्पड उनकी
हाल ही की
पापुलर मूवी
रही है। जबकि
ताहिर राज भसीन भी काफी समय से इस इंडस्ट्री मे छाये हुये है। इससे पहले वह ये काली काली आंखे, फोर्स-2, 83
मूवी, मर्दानी और काई पो छे मूवी मे भी काम कर चुके है।
इस शो को 4 फरवरी से नेटफिलक्स पर प्रसारित किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ