द फेम गेम नेट फ्लिक्स - माधुरी दीक्षित का नया प्रोमो जारी
हाल मे माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया से अपने फैंस को बताया कि वे नेटफ्लिक्स पर एक नया शो लेकर आ रही है। जिसका नाम है द फेम गेम। इस शो का नाम पहले फाइंडिंग अनामिका रखा गया था जिसे बाद मे चेंज कर दिया गया। द फेम गेम भारत सहित पूरी दुनिया में नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी को रिलीज़ की जायेगी।
द फेम गेम में माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनामिका आनंद की भूमिका निभाई है। इस शो की पूरी कहानी अनामिका आनंद की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहने के लिये तो उनके पास सबकुछ है। वे एक मां भी है। फिर भी उनकी दुनिया अंदर से पूरी तरह से खोखली है। जो कुछ भी बाहर से ग्लैमर, शान और शौकत दिखायी देती है यह केवल एक बाहरी मुखौटा है जबकि इसके पीछे की सच्चाई कोई नही जानता। इसी दोहरी दुनिया के बीच वह अचानक गायब हो जाती है।
माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'द फेम गेम' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट मे कहानी के बारे मे लिखा गया है – “अजनबी सी है उसकी दुनिया। अनकही सी है उसकी कहानी। पर अब वो आ रही है अपनी कहानी लेकर दुनिया के सामने”।
इस शो
की शुरुवात
दिसंबर 2019 से
हुयी थी।
उस समय
माधुरी दिक्षित,
करन जौहर
और श्री
राव ने
मिलकर एक
शो पर
काम शुरु
किया। उस
समय तक
इसके नाम
की घोषणा
नही की
गयी थी।
बाद मे
नेटफ्लिक्स ने फाइंडिंग अनामिका के नाम से इसका पहला टीज़र जारी किया जिसे बाद मे द फेम गेम नाम दे दिया गया।
द फेम गेम शो की कहानी को लिखा है श्री राव ने। इसका निर्देशन किया है बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली। इसके निर्माता है करन जौहर। माधुरी दिक्षित के अतिरिक्त इसमे संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी दिखाई देंगे।


1 टिप्पणियाँ
Mam ekta ne purani wali Riya ka career destroyed Kar Diya use 3 web series and serial me kuch chote mote roles sab chin liye kyoki usne kkb se exit ki thi isliye or ab usne khud interview me btaya hai
जवाब देंहटाएं