लग जा गले सीरियल जी टीवी पर नया शो

लग जा गले सीरियल जी टीवी पर नया शो

हाल ही मे जी टीवी ने अपने एक नये शो का प्रोमो जारी किया जिसका नाम है लग जा गले। इस सीरियल को सोल प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। संदीप सिकंद के निर्देशन मे इस प्रोडक्शन हाउस ने इससे पहले मेंहदी है रचने वाली और बहुत प्यार करते है जैसे पापुलर शो दे चुके है। लग जा गले शो मे संदीप सिकंद इस बार एक लव स्टोरी को नफरत की चाशनी के साथ पेश करने वाले है।

लग जा गले शो मे मेन लीड जिन कलाकारो को लिया गया है उनके नाम है नामिक पॉल और तनीषा मेहता। नामिक पॉल मेल लीड के रुप मे एक बिजनेस मैन की भूमिका अदा करेंगे जबकि तनीषा मेहता फीमेल लीड के रुप उनसे टक्कर लेंगी। दोनो एक दूसरे से नफरत करते है लेकिन संयोग वश दोनो की एक दूसरे से शादी भी हो जाती है। नामिक पॉल इससे पहले कसोटी जिंदगी की और कबूल है जैसे शो मे काम कर चुके है।

लग जा गले शो को जी कन्नड के गट्टीमेला के हिंदी रीमेक के रुप मे तैयार किया गया है। गट्टीमेला कन्नड टेलीविजन का अभी तक का सबसे ज्यादा देखा जाना वाला शो साबित हुया है।

गल जा गले शो की कहानी शिव और ईशानी के इर्द गिर्द घूमती नजर आयेगी। इसके प्रोमो मे दिखाया गया है कि शिव एक सफल बिजनेस मैन है जो तेजी से अपनी कार चला रहा है। वह कही पहुंचने की जल्दी मे है। वही दूसरी और ईशानी भी आटो से कही जा रही है वह भी आटो वाले से तेज चलाने के लिये कहती है। इसी जल्दबाजी मे दोनो एक दूसरे से टकरा जाते है। 

ईशानी ताने मारते हुये शिव से कहती है कि क्या वह अपनी होने वाली पत्नी से इतना डर गया कि उसे रास्ते मे ही मारना चाहता है। इस पर शिव कहता है कि वह किसी से डरता है और ही शादी करना चाहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनो नफरत करने के बावजूद एक दूसरे से शादी क्यों करना चाहते है और उनकी नफरत किस तरह से प्यार मे बदलेगी।

लग जा गले शो को जी टीवी पर 7 फरवरी से शाम 6.30 पर प्रसारित किया जायेगा। इस टाइम स्लाट पर सभी शो के लिये टीआरपी निकालना काफी चुनोतीपूर्ण होगा है। अब देखना होगा कि यह शो इस टाइंमिग पर दर्शको के दिल मे कितनी जगह बना पाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ