जय हनुमान संकटमोचन नाम तिहारो दंगल टीवी पर नया शो
हाल ही मे दंगल टीवी ने एक नये पौराणिक शो का प्रोमो जारी किया जिसका नाम है जय हनुमान संकटमोचन नाम तिहारो। भगवान हनुमान के जीवन पर आधारित इस सीरियल को पेनिन्यसूला पिक्सर्च प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। यह प्रोडक्शन हाउस इससे पहले नीमा डेन्जोंगेपा और अली बाबा दास्ताने काबुल जैसे पापुलर सीरियल दे चुका है।
जय हनुमान संकटमोचन नाम तिहारो मे अभिनय करने वाले कलाकारो मे अमर उपाध्याय, अक्षय डोगरा, मदिराक्षी, अपर्णा मेहता, राम यशवर्धन, रोमांच मेहता, राधिका छाबडा, दिनेश कंवर मेहता, अतुल वर्मा और दिवाकर पुंडीर का नाम शामिल है।
अमर उपाध्याय इससे पहले मोल्की सीरियल और भूल भुलैया २ मूवी मे काम कर चुके है। इस सीरियल मे वह भगवान राल का रोल अदा करेंगे। राम यशवर्धन एक था राजा एक थी रानी और यशोमती मैया के नंदलाला सीरियल से फेमस हो चुके है। इस सीरियल मे वह भगवान हनुमान का रोल प्ले कर रहे है।
अक्षय डोगरा इससे पहले वारिस, इस प्यार को क्या नाम दू, दिल ही तो है जैसे सीरियल मे अभिनय कर चुके है। मदिराक्षी इससे पहले सिया के राम और जग जननी वैष्णो मां देवी जैसे सीरियल मे मुख्य भूमिका निभा चुकी है।
जय हनुमान - संकटमोचन नाम तिहारो के प्रोमो मे अभी सीरियल के स्टार्टिंग डेट और टाइमिंग के बारे के कुछ भी नही बताया गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस सीरियल के जुलाई के अंत मे शुरु होने की संभावना है।

.png)



5 टिप्पणियाँ
Mam bhagya laxmi awards international award best saurs and best villian female malishka has won awards please check made a clips
जवाब देंहटाएंMam please check and made a clip of bhagya laxmi best saurs and best villian female awards malishka has won
जवाब देंहटाएंMam awards of bhagya laxmi star eminence awards
जवाब देंहटाएंMam bhagya laxmi twenty thousand episode when they will complete
जवाब देंहटाएंMam nagni trp increase I wish increase
जवाब देंहटाएं