ध्रुव तारा: समय सदी से पार - सोनी सब टीवी पर नया शो

ध्रुव तारा: समय सदी से पार - सोनी सब टीवी पर नया शो


सोनी सब टीवी हमेशा से इंटरटेनमेन्ट इंडस्ट्री मे पारिवारिक शो का चैनल रहा है। अकसर देखा गया कि इस चैनल पर आने वाले शो कॉमेडी या खासकर बच्चो को ध्यान मे रख कर बनाये जाते है। लेकिन अब सोनी टीवी अपनी इस इमेज को तोडने की कोशिश कर रहा है। हाल ही मे देखा गया कि इस चैनल मे पारिवरिक शो के साथ साथ एक्शन, पौराणिक और रोमांटिक शो को भी जगह दी जा रही है। हाल ही मे प्रसारित दिल दियां गल्लां जैसे रोमांटिक शो के बाद इस चैनल पर एक और रोमांटिक शो को लाने की तैयारी चल रही है जिसका नाम है - ध्रुव तारा: समय सदी से पार।

ध्रुव तारा: समय सदी से पार शो के लिये जिन कलाकारो को लिया गया है उनमे सबसे पहले नाम आता है ईशान धवन और रिया शर्मा का। ईशान धवन को मेल लीड के लिये चुना गया है। वह इससे पहले गुड से मीठा इश्क जैसे बहुचर्चित शो मे काम कर चुके है। रिया शर्मा जो फीमेल लीड के रुप मे ली गयी है वह उन्हे इससे पहले स्टार प्लस के बन्नी चाउ होम डिलीवरी में तूलिका के रुप मे देखा गया है।

ध्रुव तारा: समय सदी से पार को शशि सुमीत प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार किया गया है। यह प्रोडक्शन हाउस इससे पहले मीत, यह उन दिनो की बात है जैसे शो दे चुका है। इनके शो मे रोमांस को हल्की फुल्की कामेडी के साथ तडका लगा कर पेश किया जाता है जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ आराम से देख सकते है।

ध्रुव तारा: समय सदी से पार की  कहानी की बात करे तो ऐसा लगता है कि इस शो मे एक यादगार लव स्टोरी को पुर्न जन्म से साथ दिखाया जायेगा। ईशान धवन और रिया शर्मा के साथ इस शो मे कृष्णा भारद्वाज, नारायणी शास्त्री, विजय कलवानी, धृशा कल्याणी को भी लिये जाने की खबर है।

ध्रुव तारा - समय सदी से पार सीरियल को 20 फरवरी 2023 से प्रसारित किया जायेगा। यह शो सोनी सब टीवी पर सोमवार से शनिवार के बीच प्रसारित किया जायेगा। इसे दर्शक सोनी के ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर भी देख सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ