नीमा डेन्जोंगपा शो को मिली एक्सटेंशन | 10.30 पर शिफ्ट

नीमा डेन्जोंगपा शो को मिली एक्सटेंशन

नीमा डेन्जोंगपा कलर्स टीवी का पापुलर शो है लेकिन काफी समय से कम टीआरपी के कारण इसके आफ एअर होने की खबर आ रही थी। फिलहाल इसके फैंस के लिये एक अच्छी खबर यह आयी है कि इस शो को चैनल की तरफ से 3 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। एक्सटेंशन की इस खबर को सुरभि दास ने कन्फर्म भी कर दिया है। अब समस्या यह है कि इस शो की टाइमिंग पर कलर्स टीवी ने पिशाचिनी सीरियल को शुरु करने कि घोषणा कर दी है। ऐसे मे नीमा डेन्जोंगपा को 10 बजे की जगह पर 10.30 पर शुरु किये जाने की संभावना है और 10.30 पर आने वाले शो फना इश्क मे मरजांवा को आगे चल कलर्स के ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर शिफ्ट कर दिया जायेगा।

नीमा डेन्जोंगपा के बारे मे एक बहुत बडी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार जल्दी ही इस शो मे अमर उपाध्याय मेल लीड के रोल मे नजर आ सकते है। वे इससे पहले मोल्की सीरियल मे काम कर चुके है। हाल ही मे उन्होने भूल भुलैया 2 मे भी छोटा सा रोल किया था। कुछ समय पहले उनके दंगल टीवी पर जय हनुमान मे भी आने की खबर थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह दोनो शो मे काम करते है या किसी एक शो को छोडते है।

कलर्स टीवी के पापुलर शो नीमा डेन्जोंगपा के बारे मे एक बडी खबर सामने आयी है जिसके अनुसार अब कलर्स टीवी ने इस शो आफ एअर करने का निर्णय कुछ समय के लिये टाल दिया है। चैनल के अनुसार नीमा डेन्जोंगपा मे अब एक नयी टीम आ चुकी है जिससे अब यह शो पहले से ज्यादा रोमांचक हो गया है। इस कारण चैनल ने निर्णय लिया है कि इस शो अपनी टीआरपी सुधारने के लिये कुछ समय और देना चाहिये।

कलर्स टीवी के पापुलर शो नीमा डेन्जोंगपा मे लगातार नये ट्विस्ट आ रहे है। लेकिन नयी एंट्री के बाद भी यह शो दर्शको मे कोई खास दिलचस्पी नही जगा पा रहा है। ऐसे मे शो के निर्माता ने आखिरकार इस शो को आफ एअर करने का निर्णय लिया है। अगले महीने इस शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जायेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता इस शो को किस मोड पर ला कर बंद करते है। क्या निर्माता इसके अगले सीजन का क्लू भी देते है या यही आखिरी एपिसोड माना जायेगा।

नीमा डेन्जोंगपा मे होगी नयी एंट्री

कलर्स टीवी के पापुलर शो नीमा डेन्जोंगपा मे आजकल नये मोड रहे है। हाल ही मे इकबाल सिंह (विराट) की एंट्री से भी इस शो मे नया रोमांच पैदा हो गया है। अब इस शो की कहानी मे नीमा और इकबाल सिंह की प्यारी नोक झोक भी दिखाई जा रही है। अब नयी खबर आयी है जिसके अनुसार अब इस शो मे दलजीत सौंध की एक नयी एंट्री होने वाली है। जो इस शो मे इकबाल सिंह की मां का रोल अदा करेंगी। दलजीत सौंध इससे पहले जी टीवी के पापुलर शो कुमकुम भाग्य का भी हिस्सा रह चुकी है।

नीमा - कलर्स टीवी पर 23 अगस्त से शुरु

कलर्स टीवी ने हाल ही में "नीमा डेन्जोंगपा" नामक एक नए शो की घोषणा की है। यह शो 23 अगस्त से रात 9 बजे प्रसारित किया जायेगा। यह शो कलर्स टीवी के "नमक इश्क का" को रिप्लेस करेगा।

नीमा डेन्जोंगपा की कहानी भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की एक लड़की (नीमा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्यार के साथ मुंबई शिफ्ट हो जाती है।

मुंबई में, उसे भेदभाव, ट्रोल और संघर्ष का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वह उत्तर पूर्व भारत से है। नीमा इन सभी चुनौतियों का सामना करती है और उन पर जीत हासिल करती है और उन सभी को यह बताती है कि वह भी एक भारतीय है

इस शो मे नीमा की भूमिका सुरभि दास ने निभाई है इससे पहले वह असमिया सीरियल 'परिणीता' में नजर आई थीं। इस शो को कलर्स चैनल के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर भी प्रसारित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

7 टिप्पणियाँ