बालिका वधू सीजन पुनः प्रसारित

बालिका वधू सीजन 1 के फैंस के एक बहुत बडी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार यह शो एक बार फिर दर्शको के लिये कलर्स टीवी पर पुनः प्रसारित किया जायेगा। दर्शक इसे 25 जुलाई से दोपहर 1.30 बजे देख सकते है। यह शो सोमवार से शुक्रवार के बीच प्रसारित किया जायेगा।

हाल ही मे कम टीआरपी के कारण बालिका वधू सीजन 2 को अंडर स्कैनर मे रखा गया था। ऐसे मे इस शो को आफ एअर करने की अफवाहे उडने लगी थी। अब इस शो के निर्माता इस शो को कलर्स टीवी के ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके पहले भी इश्क मे मरजांवा को कम टीआरपी के कारण चैनल ने वूट पर शिफ्ट कर दिया था।  

बालिका वधू सीजन 2 अंडर स्कैनर

कलर्स टीवी के मोस्ट पापुलर सीरियल बालिका वधू के सीजन पर अंडर स्कैनर का खतरा मंडराने लगा है। काफी समय से इस शो की टीआरपी 1 के आस पास चल रही थी। जबकि इसी स्लाट (8.30) मे सबसे ज्यादा टीआरपी स्टार प्लस का शो ईमली दे रहा है जिसकी टीआरपी 2.8 बनी हुयी है। ऐसे मे इस शो पर अंडर स्कैनर आना ही था।

दिलचस्प बात यह है कि शिवांगी जोशी के आने और 10 साल का लीप आने के बावजूद यह सीरियल अपनी टीआरपी नही बढा पा रहा है। अब देखना यह है कि कलर्स चैनल इस शो की टाइमिंग फिर बदलते है या फिर इसे आफ एअर करने का निर्णय लिया जाता है।

कलर्स टीवी के मोस्ट पापुलर सीरियल बालिका वधू के दूसरे सीजन मे जल्दी ही १० साल का लीप आने वाला है जिसमे दर्शक कुछ नये कलाकारो को शो मे देखेंगे। हाल ही मे ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने वाली शिवांगी जोशी अब बालिका वधू मे नजर आयेंगी। उनके साथ दर्शक रणदीप राय को भी शो मे देखंगे। इस शो के नया प्रोमो भी जारी किया गया जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। 

बालिका वधू के दूसरे सीजन में बाल विवाह के सामाजिक मुद्दे को नई कहानी और नये करेक्टर के साथ पेश किया गया है। इसके पहले ट्रेलर में एक महिला प्रसव पीड़ा में नजर रही है। घर के बाहर लोग लड़की होने की उम्मीद कर रहे हैं जिससे वह उसकी शादी अपने दोस्त के बेटे के साथ कर सके।

बालिका वधू के दूसरे सीजन मे भी बच्ची का नाम आनंदी है। ट्रेलर को शेयर करते हुए कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "छोटी आनंदी को अपनी मां के गर्भ में ही इस बुरे सामाजिक आदर्श का श्राप झेलना पड़ा था। इस परंपरा को समाप्त करने के लिए एक नई आनंदी गई है

बालिका वधू के पहले सीजन मे आनंदी और जग्या के किरदार को मूल रूप से अविका गोर और अविनाश मुखर्जी ने निभाया था। जबकि दूसरे सीजन मे इसे श्रेया पटेल (आपकी नजरों ने समझौता) और वंश सयानी (बाल वीर) द्वारा निभाया जायेगा। पहले सीजन मे जगदीश को दर्शको ने गुल्ली डंडा खेलते हुये देखा था जबकि दूसरे सीजन मे वह बैट बाल खेलते हुये दिखायी देंगे।

बालिका वधू के दूसरे सीजन को दर्शक कलर्स चैनल पर 9 अगस्त से रात 8 बजे देख सकते है। यह शो सोम-शुक्र प्रसारित किया जायेगा।