Yeh Kaali Kaali Aankhen Season 2 Announced
हाल ही मे नेट फ्लिक्स ने ये काली काली आंखे नाम की वेब सीरिज जारी की थी जिसमे विक्रांत, पूर्वा और शिखा के लव ट्रेंगल को दर्शको ने खूब पसंद किया। इसमे सभी कलाकारो के बेहतरीन अभिनय और सटीक निर्देशन ने इस वेबसीरिज को मीडिया मे चर्चा का विषय बना दिया। इस शो की लोकप्रियता के कारण नेट फ्लिक्स ने अब घोषणा की है कि वह जल्दी ही इसके दूसरे सीजन के साथ आने वाले है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के निर्माता किस तरफ से इस लव ट्रेंगल को दर्शको के लिये और रोमांचक बनाते है।
ये काली काली आंखें वेब सीरीज एक रोमांचक लव ट्रेंगल थ्रिलर है जो आपको नेटफिलक्स पर 14 जनवरी से देखने को मिलेगा। इसमे विक्रांत, पूर्वा और शिखा का लव ट्रेंगल दिखाया गया है। पूर्वा अपने प्यार विक्रांत को पाने के लिये किसी भी हद से गुजर जाना चाहती है। जबकि विक्रांत अपने सच्चे प्यार शिखा को पाना चाहता है। लेकिन विक्रांत के लिये यह सब इतना आसान नही होगा क्योंकि पूर्वा को सपोर्ट मिला है अपने पिता का। पूर्वा के पिता माफिया बैकग्रांउड से जुडे हुये है जहां चीजो को हासिल किया जाता है या उन्हे बर्बाद कर दिया जाता है।
ये काली काली आंखें वेब सीरीज मे ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह को मुख्य भूमिका में लिया गया हैं। ट्रेलर मे तीनो ने बेहतरीन अदाकारी को आसानी से देखा जा सकता है। वेब सीरिज की सिनेमैटोग्राफी बेहद शार्प दिखती है। ट्रेलर तीनो के बीच रोमांस, क्राइम और थ्रिलर की एक बेहतरीन झलक देता है। वेबसीरिज के ट्रेलर को देखकर इसके क्लाइमेक्स के बारे मे कुछ भी प्रेडिक्ट नही किया जा सकता। इसीलिये इस थ्रिलर का संस्पेस दर्शको को जरुर पसंद आयेगा। इसमे दर्शको को सतीश कौशिक भी नजर आयेंगे जो माफिया लॉर्ड के रूप में दिखाये गये हैं।
Release
Date - 14 January 2022
Crime,
Romance, Thriller
Director
- Sidharth Sengupta


2 टिप्पणियाँ
Mam please live ka time 1:30 kar do n please mam
जवाब देंहटाएंLive kab hai
जवाब देंहटाएं