एकता कपूर का पर्ल पुरी के साथ नया शो संसार

टीवी जगत की सबसे पापुलर हस्ती एकता कपूर आज कल एक नये शो को लाने की तैयारी मे है जिसका नाम है संसार। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस शो को कलर्स टीवी पर लाया जायेगा। इस शो की स्टोरी गोविंदा की मशहूर फिल्म राजा बाबू की कहानी से प्रेरित होगी।

एकता कपूर संसार सीरियल के लिये टीवी जगत मशहूर हस्तियो को लाने की तैयारी मे है। इस शो मे मुख्य भूमिका के लिये पर्ल पूरी और माहिका शर्मा को चुना गया है। पर्ल पूरी इससे पहले एकता कपूर के नागिन सीरियल मे भी काम कर चुके है। जबकि माहिका शर्मा इससे पहले रामायण, एफ आई आर, तू मेरे अगल बगल है जैसे शो मे अभिनय कर चुकी है। इन दोनो के साथ फिल्म जगत की मशहूर हस्ती आलोक नाथ और अरुणा ईरानी को भी इस शो मे लिया जायेगा।

संसार सीरियल की शूटिंग अभी शुरुवाती स्टेज मे है। जल्द ही इसका प्रोमो जारी किया जायेगा जिससे इस शो की डेट और टाइमिंग के बारे मे पता चलेगा।